संग्रामपुर में पारंपरिक पाता मेला शुरू, विधायक हेमलाल मुर्मू ने किया उद्घाटन

संग्रामपुर में पारंपरिक पाता मेला शुरू, विधायक हेमलाल मुर्मू ने किया उद्घाटन

Johar News Times
2 Min Read

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत संग्रामपुर गांव में पारंपरिक पाता मेला का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक हेमलाल मुर्मू एवं जिला उपाध्यक्ष समाद अली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक होते हैं। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए समिति और ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं।

जिला उपाध्यक्ष समाद अली ने भी लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण संस्कृति को जीवित रखने में ऐसे मेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले, खिलौने और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में मेले को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आसपास के गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे। मेले के आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

Share This Article