सरायकेला-खरसावां: कपाली ओपी को मिला नया प्रभारी, अविनाश कुमार ने संभाली जिम्मेदारी

सरायकेला-खरसावां: कपाली ओपी को मिला नया प्रभारी, अविनाश कुमार ने संभाली जिम्मेदारी

Johar News Times
1 Min Read

जिला पुलिस प्रशासन ने अविनाश कुमार को कपाली ओपी की कमान सौंपी है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही।

अविनाश कुमार इससे पहले तिरुलडीह थाना प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके अनुभव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

गौरतलब है कि कांदरबेड़ा निवासी आदिवासी युवती अल्पना माहली के साथ मारपीट और बल प्रयोग के मामले में तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। जांच में उनकी भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई थी।

इसी के बाद कपाली ओपी में नए नेतृत्व की आवश्यकता महसूस की गई। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस-जनता संबंध और मजबूत होंगे। तिरुलडीह में भी उन्होंने पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया था।

Share This Article