नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित रज पर्व समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले विभिन्न लोक एवं शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियों का अवलोकन किया।समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ओडिसी, संथाली, झूमर, संबलपुरी और रज बैले सहित कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रज पर्व ओडिशा का एक प्रमुख पारंपरिक उत्सव है, जिसे नए कृषि वर्ष के स्वागत और प्रकृति के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्य की सांस्कृतिक परंपराओं और लोक कलाओं के संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।
