महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट को कहें बाय-बाय! रोज खाएं बस एक कटोरी भीगा चना, मिलेंगे गजब के फायदे

भीगे चने का सेवन फेफड़ों को मजबूती देता है, जिससे अस्थमा या सांस संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है।

Johar News Times
4 Min Read

आजकल फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। जिम जाने वाले युवा अक्सर मसल्स बनाने और ताकत बढ़ाने के लिए महंगे-महंगे प्रोटीन शेक, पाउडर और कैप्सूल पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। उनके मन में यह धारणा होती है कि सप्लीमेंट जितना महंगा होगा, रिजल्ट उतनी ही जल्दी मिलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस प्रोटीन के लिए आप मोटी रकम खर्च कर रहे हैं, उसका एक बड़ा हिस्सा आपको बेहद सस्ते में रसोई की एक छोटी सी चीज से मिल सकता है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप अपनी स्ट्रेंथ बढ़ाना और मसल्स बनाना चाहते हैं, तो रोज सुबह एक कटोरी भीगा चना खाना आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि एक कटोरी चने में कितना प्रोटीन होता है और जिम जाने वालों के लिए यह क्यों बेस्ट डाइट है।

एक कटोरी चने से मिलता है कितना प्रोटीन?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि काला चना प्रोटीन का सबसे बेहतरीन और प्राकृतिक स्रोत है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें मौजूद प्रोटीन आसानी से पच जाता है, जिससे हमारा शरीर इसे जल्दी और अच्छे से सोख (Absorb) लेता है।

  • 100 ग्राम भीगे चने में: लगभग 15 से 17 ग्राम प्रोटीन होता है।
  • एक बड़ी कटोरी चने में (150-200 ग्राम): आपको एक बार में ही 20 से 25 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है।

एक कटोरी चने से मिलने वाला प्रोटीन लगभग उतना ही है, जितना आपको किसी महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट के एक स्कूप शेक से मिलता है। यही वजह है कि इसे जिम जाने वालों के लिए सबसे बेस्ट और किफायती (Pocket-Friendly) डाइट माना जाता है।

जिम जाने वालों के लिए क्यों वरदान है चना?

1. मसल्स को रखेगा टाइट और फिट

चने की एक खासियत यह भी है कि यह शरीर में जमा अतिरिक्त पानी (Water Retention) को कम करने में मदद करता है। इससे आपकी बॉडी ज्यादा टोन्ड, टाइट और फिट नजर आती है।

2. वजन बढ़ाने के लिए दूध-गुड़ के साथ लें

जो लोग दुबलेपन से परेशान हैं और हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना (Weight Gain) चाहते हैं, उनके लिए चना, गुड़ और दूध का कॉम्बिनेशन रामबाण है।

3. हड्डियों को देगा फौलादी ताकत

चने में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जब आप चने को गुड़ के साथ खाते हैं, तो शरीर में आयरन का एब्जॉर्प्शन और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

सिर्फ जिम लवर्स ही नहीं, सबके लिए है फायदेमंद

चने के औषधीय गुण सिर्फ जिम जाने वालों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि यह आम लोगों के लिए भी बेहद लाभकारी है:

  • अस्थमा में राहत: भीगे चने का सेवन फेफड़ों को मजबूती देता है, जिससे अस्थमा या सांस संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है।
  • एनीमिया (खून की कमी) से बचाव: इसमें मौजूद आयरन और कैल्शियम की जुगलबंदी शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाती है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

Share This Article