LPG, पेट्रोल-डीजल सप्लाई को लेकर कंपनियों का दावा, कई जगहों पर दिखी किल्लत

LPG, पेट्रोल-डीजल सप्लाई को लेकर कंपनियों का दावा, कई जगहों पर दिखी किल्लत

Johar News Times
3 Min Read

कंपनियों ने कहा- सप्लाई पूरी तरह सामान्य

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने दावा किया है कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है। कंपनियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पैनिक बाइंग से बचने की अपील की है।

इंडियन ऑयल का दावा, लेकिन कई पंप रहे ड्राई

इंडियन ऑयल ने X पर जारी बयान में कहा कि उसके सभी रिटेल आउटलेट्स पर पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और सप्लाई चेन पूरी तरह सक्रिय है। हालांकि जमीनी तस्वीर कुछ अलग दिखी। कुशीनगर जिले में इंडियन ऑयल के कई पेट्रोल पंप बुधवार को ड्राई मिले।

बीपीसीएल ने कहा- LPG डिलीवरी जारी

बीपीसीएल के मुताबिक 11 मई से 20 मई तक देशभर में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की नियमित डिलीवरी जारी रही। कंपनी ने कहा कि मजबूत लॉजिस्टिक्स और 24×7 ऑपरेशन के कारण सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। लेकिन एनएच-27 पर भगता के पास भारत पेट्रोलियम के एक पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया था। वहां डीजल सीमित मात्रा में दिया जा रहा था और किसानों की लंबी कतारें लगी थीं।

जयपुर में बढ़ी मांग, HPCL ने अफवाहें खारिज कीं

एचपीसीएल ने राजस्थान, खासकर जयपुर में ईंधन संकट की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कंपनी के अनुसार पेट्रोल की बिक्री में 19% और डीजल में 24.5% वृद्धि हुई है। जयपुर में पेट्रोल की मांग 18.4% और डीजल की मांग 21.3% बढ़ी है।

रूस से तेल सप्लाई सामान्य

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के सूत्रों के अनुसार रूस से कच्चे तेल की सप्लाई सामान्य है। अधिकारियों का कहना है कि भारत पेट्रोलियम उत्पादों का नेट एक्सपोर्टर है, इसलिए देश में ईंधन की उपलब्धता को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है।
फसल कटाई के कारण डीजल की मांग मौसमी रूप से बढ़ी है और सरकारी कंपनियों के सस्ते दामों की वजह से ग्राहक निजी पंपों से सरकारी पंपों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं।

आज के LPG सिलेंडर रेट

  • नई दिल्ली: घरेलू ₹913, कमर्शियल ₹3071.50
  • इंदौर: घरेलू ₹941, कमर्शियल ₹3176.50
  • पटना: घरेलू ₹1011, कमर्शियल ₹3361
  • रायपुर: घरेलू ₹984.50, कमर्शियल ₹3294.50
    *

ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेवसाइट, पोर्टल न्यूज को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

Share This Article