पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर पश्चिमी पंचायत में विकास कार्यों को तेज करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। पंचायत की मुखिया फरजाना सुल्तान ने 15वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत चार महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया।
इन योजनाओं से सुधरेगा आवागमन का स्तर
शिलान्यास की गई इन चार योजनाओं में मुख्य रूप से पीसीसी पथ और कलवर्ट निर्माण के कार्य शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से इन क्षेत्रों में सड़क और जल निकासी की समस्या बनी हुई थी। इन योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में न सिर्फ बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र का बुनियादी ढांचा भी मजबूत होगा।
“जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप और पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारना हमारी पहली प्राथमिकता है। पंचायत के हर हिस्से में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।”
— फरजाना सुल्तान, मुखिया (हल्दीपोखर पश्चिमी)
इस शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। मौके पर पूर्व मुखिया शैयद जबीउल्लाह, उप मुखिया शाहिंद परवेज, ग्राम प्रधान मो. असलम, वार्ड सदस्य अब्दुल हनन ईवाम समेत पंचायत के कई गणमान्य लोग और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
