अगर आप सोचते हैं कि इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) सिर्फ मनोरंजन और टाइमपास का जरिया हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं। एक नए रिसर्च ने यह साबित कर दिया है कि रील्स अब भारतीयों की जेब और उनकी खरीदारी के फैसलों (Shopping Decisions) को सीधे तौर पर प्रभावित कर रही हैं। चाहे शहर हो या गांव, लोग रील्स देखकर यह तय कर रहे हैं कि उन्हें क्या खरीदना है। यह सनसनीखेज खुलासा मार्केट रिसर्च कंपनी Ipsos द्वारा Meta के लिए किए गए एक हालिया सर्वे में हुआ है। इस स्टडी में भारत के 23 शहरों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों के 4,000 से अधिक लोगों को शामिल किया गया था।
गांव हो या शहर, हर जगह रील्स का ‘जलवा’
इस रिपोर्ट की सबसे दिलचस्प बात यह है कि अब वीडियो देखने के मामले में शहरों और गांवों के बीच की दूरी खत्म हो गई है।
- 97% भारतीय: मेटा के प्लेटफॉर्म्स पर रोजाना वीडियो देखते हैं।
- शहरी इलाके: 98% लोग प्रतिदिन वीडियो देख रहे हैं।
- ग्रामीण इलाके: गांवों में भी यह आंकड़ा 94% तक पहुंच चुका है, जो यह दिखाता है कि डिजिटल क्रांति गांवों तक पूरी तरह पैठ बना चुकी है।
Gen Z और महिलाएं सबसे आगे
रील्स का सबसे ज्यादा क्रेज युवाओं और महिलाओं में देखा जा रहा है:
- 89% Gen Z (युवा पीढ़ी) यूजर्स हर दिन रील्स देखते हैं।
- 85% महिलाएं रोजाना रील्स स्क्रॉल कर रही हैं।
- 88% प्रीमियम उपभोक्ता (NCCS A कैटेगरी) भी रील्स के दीवाने हैं।
कंटेंट से कॉमर्स का सफर: रील्स देखकर हो रही है खरीदारी
मेटा के अधिकारियों के मुताबिक, रील्स पर अब क्रिएटर्स, कल्चर और बिजनेस का एक अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। कंपनियां अब रील्स का इस्तेमाल सिर्फ विज्ञापन के लिए नहीं, बल्कि सीधे बिक्री बढ़ाने के लिए कर रही हैं।
रील्स पर ही लोगों को नए प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलती है, ब्रांड पर भरोसा बनता है और आखिरकार वे उसे खरीदने का मन बना लेते हैं।”
खरीदारी पर रील्स का सीधा असर:
- 81% लोग: रील्स की मदद से नए प्रोडक्ट्स और ब्रांड्स की खोज करते हैं।
- 66% यूजर्स: किसी सामान को खरीदने की प्लानिंग करते समय रील्स से प्रभावित होते हैं।
- 47% खरीदार: ऐसे हैं जिनके अंतिम फैसले (Purchase Decision) पर रील्स का सीधा असर पड़ता है।
ई-कॉमर्स, ऑटोमोबाइल (गाड़ियां) और फाइनेंशियल सर्विसेज (लोन/इन्वेस्टमेंट) जैसे सेक्टर्स में रील्स का असर सबसे ज्यादा देखा गया है।
इन 6 कैटेगरीज का है सबसे ज्यादा दबदबा
भारतीय दर्शक इंस्टाग्राम पर हर तरह का कंटेंट पसंद कर रहे हैं, लेकिन इन विषयों की रील्स सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं:
- ब्यूटी और मेकअप (Beauty & Makeup)
- फैशन (Fashion)
- लाइफस्टाइल (Lifestyle)
- फिटनेस (Fitness)
- कॉमेडी (Comedy)
- स्पोर्ट्स (Sports)
60% ज्यादा एंगेजमेंट: रिपोर्ट के मुताबिक, अन्य शॉर्ट वीडियो ऐप्स के मुकाबले इंस्टाग्राम रील्स पर क्रिएटर्स को 60% ज्यादा रिस्पॉन्स (Engagement) मिल रहा है, जिससे उनका प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
