वाकई ‘जादुई’ है हर रोज एक सेब खाना! डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारियों को रखता है कोसों दूर

रोज एक सेब खाओ, डॉक्टर को दूर भगाओ

Johar News Times
5 Min Read

बचपन से हम सभी एक कहावत सुनते आ रहे हैं— रोज एक सेब खाओ, डॉक्टर को दूर भगाओ । कई लोग इसे सिर्फ एक सामान्य कहावत मानते हैं, लेकिन साइंस और कई बड़ी रिसर्च ने इस बात को पूरी तरह सच साबित कर दिया है। सेब के बेमिसाल गुणों के कारण इसे ‘जादुई फल’ भी कहा जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिशन से भरपूर सेब न सिर्फ वजन कंट्रोल करता है, बल्कि डायबिटीज और दिल की बीमारियों जैसी गंभीर समस्याओं से भी हमारा बचाव करता है।

आइए जानते हैं कि रोज एक सेब खाना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है और वैज्ञानिक रिसर्च इस बारे में क्या कहती हैं:

न्यूट्रिशन का पावरहाउस है सेब

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) की एक रिसर्च के मुताबिक, एक हेल्दी डाइट (2,000 कैलोरी) में रोजाना दो कप फल शामिल करने चाहिए। अगर आप एक मीडियम साइज का सेब (लगभग 3 इंच डायमीटर) खाते हैं, तो यह करीब 1.5 कप फल के बराबर होता है।

क्या-क्या मिलता है एक सेब से? लगभग 182 ग्राम के एक सेब में विटामिन A, E, B1, B2, B6 के साथ-साथ मैंगनीज और कॉपर भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि सेब को हमेशा बिना छीले खाना चाहिए, क्योंकि इसके छिलके में सबसे ज्यादा फाइबर और पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) होते हैं।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो सेब आपका सबसे अच्छा दोस्त बन सकता है। सेब में पानी और फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे पेट जल्दी भर जाता है।

  • क्या कहती है रिसर्च: ‘पबमेड सेंट्रल’ में प्रकाशित एक स्टडी (जूली ई, फ्लड-ओबेगी और बारबरा जे. रोल्स) के अनुसार, जो लोग खाना खाने से पहले सेब खाते हैं, उन्हें जल्दी तृप्ति (पेट भरने का अहसास) मिलती है। ऐसे लोग सेब न खाने वालों की तुलना में हर मील में लगभग 200 कैलोरी कम लेते हैं, जिससे वजन घटाने में सीधी मदद मिलती है।

दिल को रखता है तंदुरुस्त, स्ट्रोक का खतरा 20% कम

सेब में पाया जाने वाला सॉल्यूबल (घुलनशील) फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, सेब में मौजूद ‘एपिकेटचिन पॉलीफेनोल्स’ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। रिसर्चर्स का मानना है कि हाई फ्लेवोनोइड इनटेक के कारण स्ट्रोक (लकवा) का खतरा 20% तक कम हो सकता है।

टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 28% तक कम

डायबिटीज के मरीजों या इसके खतरे से जूझ रहे लोगों के लिए सेब बेहद फायदेमंद है। ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में प्रकाशित इसाओ मुराकी और उनके साथियों की रिसर्च बताती है कि रोजाना एक सेब खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 28% तक कम हो जाता है।

  • कैसे काम करता है सेब: सेब में मौजूद पॉलीफेनोल्स हमारे पैनक्रियाज (अग्न्याशय) में मौजूद ‘बीटा सेल्स’ को डैमेज होने से बचाते हैं। ये बीटा सेल्स ही शरीर में इंसुलिन बनाती हैं, जो डायबिटीज को रोकने के लिए जरूरी है।

अस्थमा से राहत और फेफड़ों को मजबूती

सेब के एंटीऑक्सीडेंट्स फेफड़ों को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं। 68 हजार महिलाओं पर की गई एक स्टडी (डायने ए हाइसन की रिसर्च) में सामने आया कि रोज सेब खाने वालों में अस्थमा का खतरा 10% तक कम हो जाता है। सेब के छिलके में पाया जाने वाला ‘क्वेरसेटिन’ (Quercetin) नाम का फ्लेवोनोइड हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर की सूजन (इंफ्लामेशन) को कम करता है।

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव

वैज्ञानिकों के अनुसार, सेब में मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट इफेक्ट्स कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं। जोनाथन एम हॉजसन और उनके साथियों द्वारा महिलाओं पर की गई एक रिसर्च से पता चला है कि रोज सेब खाने से कैंसर के कारण होने वाली मृत्यु की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है।

Share This Article