NEET री-एग्जाम देने वाले छात्रों को बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

NEET री-एग्जाम देने वाले छात्रों को बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

Johar News Times
2 Min Read

पटना : बिहार सरकार ने NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि राज्य में दोबारा आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी।

सरकार के अनुसार, छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगे। यह सुविधा NEET UG 2026 री-एग्जाम के मद्देनजर दी जा रही है, जिसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय की गई है। पहले आयोजित परीक्षा को कथित पेपर लीक मामले के बाद रद्द कर दिया गया था और अब मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा की जा रही है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जिला प्रशासन, सामाजिक संगठनों और मंदिर समितियों से भी अपील की है कि परीक्षा के दौरान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर छात्रों एवं अभिभावकों के लिए पेयजल और सत्तू जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बिहार सरकार के इस फैसले का छात्रों और अभिभावकों ने स्वागत किया है। माना जा रहा है कि लाखों परीक्षार्थियों को इससे सीधा लाभ मिलेगा और परीक्षा के दौरान यात्रा संबंधी परेशानियां कम होंगी।

हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article