कांड्रा मोड़ पर बड़ा सड़क हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर

कांड्रा मोड़ पर बड़ा सड़क हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर

Johar News Times
1 Min Read

सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित कांड्रा मोड़ पर गुरुवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रक संख्या JH02AY 3700 के चालक को अचानक नींद आने से वाहन अनियंत्रित हो गया।

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो, स्कॉर्पियो और अर्टिगा को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक वन विभाग की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए परिसर में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेवसाइट, पोर्टल न्यूज को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

Share This Article