पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले दिल्ली दौरे पर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। दिल्ली दौरे के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। राजनीतिक हलकों में इन बैठकों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुभेंदु अधिकारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे पश्चिम बंगाल को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उनके इस बयान के बाद बंगाल की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली संभावित बैठक पर टिकी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पश्चिम बंगाल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज, बुनियादी ढांचा विकास और नई परियोजनाओं को लेकर अहम चर्चा हो सकती है।
ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेवसाइट, पोर्टल न्यूज को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com
