मैक्लुस्कीगंज, रैयत विस्थापित मोर्चा के बैनर तले ग्रामीणो की बैठक हेसालोंग गंझु टोला में बैठक शिवनारायण लोहरा की अध्यक्षता में हुई।बैठक में रोहिणी करकट्टा ओसीपी शाखा अध्यक्ष शिवनारायण लोहरा ने कहा कि मैकलुस्कीगंज पिपरवार राजधर साईडिंग रेल लाइन फेज वन के ग्रामीणों ने नौकरी की मांग को लेकर कई बार आंदोलन किया था जिसके बाद प्रबंधन के द्वारा कई बार आश्वासन दिया गया था कि जल्द नौकरी दी जाएगी लेकिन आजतक नौकरी नही मिला जिससे रैयतों में काफी आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणो ने कहा कि प्रबंधन के द्वारा कई बार आश्वासन दिया गया लेकिन आजतक कोई सकारात्मक पहल नही दिखा है ।ग्रामीणो ने कहा कि केवल आश्वासन से काम नही चलेगी।अब रैयत आरपार की लड़ाई के लिए तैयार है।सीसीएल और अन्य कार्यालय के चक्कर लगाते लगाते तक गए हैं।इसलिए अब केवल वार्ता से काम नहीं चलेगा अब प्रबंधन को ठोस कदम उठाते हुए ग्रामीणों को नौकरी मिलेगा तभी रेल लाइन से कोयला ढुलाई चलने दिया जाएगा।ग्रामीणों ने 22 जून से रेल लाइन फेज वन का बन्दी करने का निर्णय लिया गया।बैठक में कृष्णा भोगता,हेमलाल गंझू, रमेश साव,ताहिर अंसारी,सुनील मुंडा,विनय टोप्पो,सुकरा गंझू, भोला गंझू, सीता देवी, राधिका कुमारी, अरविंद गंझू, दक्ष भोगता,चुलबुल गंझू, रूपना गंझू, सुलेन्द्र गंझू, तपन भोगता आदि उपस्थित थे।
Related News
