वैश्विक संकेतों से बाजार को मिला बूस्ट: सेंसेक्स 75 हजार के पार, FII की बिकवाली पर भारी पड़े DII

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला।

Johar News Times
2 Min Read

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। सुबह सेंसेक्स 161 अंक यानी 0.21 प्रतिशत चढ़कर 75,344 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 40 अंक की तेजी के साथ 23,697 पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में निवेशकों का रुझान सकारात्मक रहा और बाजार हरे निशान में बना रहा।

ऑटो सेक्टर बना बाजार का हीरो, कई इंडेक्स चमके

शुरुआती कारोबार में ऑटो सेक्टर ने बाजार की तेजी को लीड किया। निफ्टी ऑटो सबसे बड़ा गेनर रहा। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, पीएसयू बैंक, मेटल, सर्विसेज और इंडिया डिफेंस इंडेक्स में भी मजबूती देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर आईटी, मीडिया, हेल्थकेयर, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में हल्की कमजोरी दर्ज की गई। मिडकैप शेयरों में भी तेजी रही, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली दबाव में नजर आया।

बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी, आईटी शेयरों पर दबाव

सेंसेक्स के प्रमुख गेनर्स में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी और टाटा स्टील जैसे शेयर शामिल रहे। वहीं पावर ग्रिड, आईटीसी, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट देखी गई।

FII vs DII: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 1,891 करोड़ रुपए की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,492 करोड़ रुपए की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया।

वैश्विक बाजारों से मिला सपोर्ट, ईरान-अमेरिका तनाव कम होने के संकेत

एशियाई बाजारों में भी शुक्रवार को तेजी का माहौल देखने को मिला। टोक्यो, shanghai, सोल, जकार्ता और बैंकॉक के बाजार हरे निशान में कारोबार करते दिखे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक बाजारों में यह सकारात्मक माहौल ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने के संकेतों के कारण बना है। ईरान की सरकारी एजेंसी ISNA के अनुसार, दोनों देशों के बीच मध्यस्थों के जरिए बातचीत जारी है और संघर्ष खत्म करने के लिए समझौते की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article