टी20 टीम की कमान अब श्रेयस अय्यर के हाथों में, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मिला मौका

टी20 टीम की कमान अब श्रेयस अय्यर के हाथों में, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मिला मौका

Johar News Times
2 Min Read

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के साथ एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली है।

बीसीसीआई ने तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियाई खेलों की तीनों टीमों में जगह मिली है। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज 26 और 28 जून को बेलफास्ट में खेली जाएगी। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां 1 से 11 जुलाई के बीच पांच टी20 मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी।

इंग्लैंड सीरीज के लिए घोषित टीम में श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और वैभव सूर्यवंशी शामिल हैं।

एशियाई खेलों के लिए घोषित टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का संतुलित संयोजन तैयार किया है। श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपे जाने और वैभव सूर्यवंशी के चयन को भारतीय क्रिकेट के लिए नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

Share This Article