जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति की मुलाकात

जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति की मुलाकात

Johar News Times
1 Min Read

पीएम नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में किया आमंत्रित,

नई दिल्ली/फ्रांस: जी7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

दोनों नेताओं ने भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा तथा क्षेत्रीय स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी सहमति जताई गई।

मुलाकात के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षित समुद्री आवागमन और क्षेत्रीय सुरक्षा की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों के बीच सहयोग बढ़ाने तथा हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। भारत और यूएई के बीच लगातार मजबूत होते संबंधों के बीच यह बैठक दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

Share This Article