India A vs Afghanistan A: बारिश से रुका मैच, प्रभसिमरन-वैभव ने बरपाया कहर; भारत 174/3

India A vs Afghanistan A: बारिश से रुका मैच, प्रभसिमरन-वैभव ने बरपाया कहर; भारत 174/3

Johar News Times
2 Min Read

दांबुला: त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ए ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन बारिश के कारण मैच बीच में रोकना पड़ा। खेल रुकने तक भारत ने 24.3 ओवर में 3 विकेट पर 174 रन बना लिए थे। कप्तान तिलक वर्मा (3) और रुतुराज गायकवाड़ (29) क्रीज पर मौजूद थे।

टॉस जीतकर अफगानिस्तान ए ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। वैभव अर्धशतक से चूक गए और 21 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद प्रियांश आर्या एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके और 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 12वें ओवर में भारत ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

दूसरे छोर पर प्रभसिमरन सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 39 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 84 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि 22वें ओवर की अंतिम गेंद पर रैंप शॉट खेलने के प्रयास में आउट होकर शतक से चूक गए। बारिश से पहले भारत मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था और टीम की निगाहें बड़े स्कोर की ओर थीं। अब मुकाबले के दोबारा शुरू होने का इंतजार है।

Share This Article