उप विकास आयुक्त का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

डीडीसी रीना हसदा का सीएचसी सरायकेला में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Johar News Times
2 Min Read

सरायकेला, 11 जून। उप विकास आयुक्त रीना हसदा ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , सरायकेला का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, दवा भंडारण व्यवस्था, अभिलेख संधारण, स्वच्छता व्यवस्था तथा मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को कार्यालय अवधि के दौरान नियमित एवं समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थान में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन उपस्थिति की निगरानी करने पर विशेष जोर दिया।

रीना हसदा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या अनधिकृत अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने भंडार पंजी सहित सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया।

डीडीसी के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में सक्रियता देखी गई। प्रशासन ने स्वास्थ्य संस्थानों में अनुशासन, पारदर्शिता और सेवा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रखने की बात कही है।

Share This Article