यात्रियों के लिए बड़ी राहत: टाटानगर-आनंद विहार ‘जनजातीय दिवस स्पेशल’ ट्रेन की सेवा आज भी जारी, 22 कोच के साथ दौड़ रही स्पेशल ट्रेन

टाटानगर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन: दिल्ली जाने वाले यात्रियों की चमकी किस्मत, रेलवे ने दी बड़ी सौगात!

Johar News Times
3 Min Read

गर्मियों के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ी राहत दी है। ‘जनजातीय दिवस’ के अवसर पर रेलवे द्वारा शुरू की गई विशेष ट्रेनों की कड़ी में टाटानगर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच ‘जनजातीय दिवस स्पेशल’ ट्रेन (08183/08184) का संचालन आज (23 मई) को भी जारी है। चक्रधरपुर रेलमंडल के तहत यात्रियों की सुविधा के लिए 22 और 23 मई को तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

टाटानगर, रांची और हावड़ा से दिल्ली के लिए विशेष व्यवस्था रेल प्रशासन ने इस विशेष पहल के तहत टाटानगर–आनंद विहार के अलावा रांची–दिल्ली और हावड़ा–नई दिल्ली के बीच भी स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। टाटानगर से आनंद विहार के लिए यह ट्रेन 22 मई की देर रात रवाना हो चुकी है और अपने निर्धारित समय से आगे बढ़ रही है।

समय सारिणी: जानें कब पहुंचेगी और कब होगी वापसी

  • ट्रेन नंबर 08183 (टाटानगर-आनंद विहार): यह ट्रेन टाटानगर से 22 मई की रात करीब 12:30 बजे प्रस्थान कर चुकी है और 24 मई की सुबह लगभग 3:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 08184 (आनंद विहार-टाटानगर वापसी): वापसी में यह ट्रेन 25 मई की रात 1:45 बजे आनंद विहार से खुलेगी और 26 मई की रात लगभग 12:15 बजे टाटानगर वापस लौटेगी।

22.5 घंटे का सफर और इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव यह स्पेशल ट्रेन टाटानगर से आनंद विहार के बीच करीब 1327 किलोमीटर की दूरी लगभग साढ़े 22 घंटे में तय कर रही है। यात्रियों की सहूलियत के लिए इस ट्रेन का ठहराव मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजबेड़ा, गोमो, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय), प्रयागराज और गोविंदपुरी जैसे कई प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है।

18 स्लीपर कोच के साथ कुल 22 डिब्बे शामिल ट्रेन में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इसमें कुल 22 कोच लगाए हैं। सबसे खास बात यह है कि मध्यमवर्गीय यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें 18 स्लीपर क्लास कोच जोड़े गए हैं। इसके अलावा 2 सामान्य श्रेणी के कोच और 2 लगेज वैन भी शामिल हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सके और उनका सफर आरामदायक हो।

Share This Article