विधायक सरयू राय की पहल पर बदला गया जर्जर बिजली पोल, लोगों ने जताया आभार

विधायक सरयू राय की पहल पर बदला गया जर्जर बिजली पोल, लोगों ने जताया आभार

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोनारी गांधी रोड स्थित जर्जर बिजली के पोल को बिजली विभाग ने बदल दिया है। लंबे समय से खराब हालत में खड़े इस पोल को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई थी।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
गांधी रोड के निवासियों ने जर्जर पोल की शिकायत विधायक समर्थक रंजीत प्रसाद से की थी। इसके बाद रंजीत प्रसाद ने विधायक सरयू राय और आशुतोष राय को समस्या से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक ने संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

10 जून को लगाया गया नया पोल
विधायक के निर्देश के बाद विभाग ने 10 जून को पुराने जर्जर पोल को हटाकर उसकी जगह नया बिजली पोल स्थापित कर दिया। इससे स्थानीय लोगों को संभावित दुर्घटना के खतरे से राहत मिली है।

बस्तीवासियों ने जताया आभार
पोल बदलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने विधायक सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया। धन्यवाद देने वालों में गुड्डू शर्मा, संजय गुप्ता, सचिदानंद सिंह, भरत प्रसाद और संजय प्रसाद सहित कई स्थानीय निवासी शामिल हैं।

Share This Article