फुटबॉल खिलाड़ियों को मिला संबल, पिंटू दत्ता ने जर्सी खरीदने के लिए दी आर्थिक सहायता

फुटबॉल खिलाड़ियों को मिला संबल, पिंटू दत्ता ने जर्सी खरीदने के लिए दी आर्थिक सहायता

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर, जमशेदपुर-04 के पूर्व जिला पार्षद एवं झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने सोमवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के भागाबांध स्थित फुटबॉल टीम को जर्सी खरीदने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। पिंटू दत्ता ने कहा कि ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्रों के युवाओं में फुटबॉल के प्रति जबरदस्त जुनून और प्रतिभा है। सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करता है, इसलिए खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उनका सहयोग जारी रहेगा। साथ ही युवाओं को खेलों से जुड़कर अपने कौशल को निखारने की सलाह दी। वहीं, फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने पिंटू दत्ता के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस सहायता से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हुए हैं।

Share This Article