मोहर्रम की तैयारियों को लेकर हुसैनी मिशन की बैठक, मजलिस और जुलूस की रूपरेखा पर हुआ मंथन

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर हुसैनी मिशन की बैठक, मजलिस और जुलूस की रूपरेखा पर हुआ मंथन

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर, शहर में मोहर्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को धतकीडीह स्थित एशियन इन होटल में हुसैनी मिशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोहर्रम की पहली तारीख से 12वीं तारीख तक आयोजित होने वाली मजलिसों और धार्मिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि साकची में आयोजित होने वाली मजलिसों में जमशेदपुर के पेश इमाम मौलाना ज़की हैदर मजलिस पढ़ेंगे। मोहर्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ जुलूस भी निकाले जाएंगे, जिनकी तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।

बैठक में हुसैनी मिशन के संरक्षक सैयद सिब्ते हसन रिजवी, अध्यक्ष मुनीर हसन, उपाध्यक्ष हाजी सैयद ज़हूर उल हुसैन, उपाध्यक्ष अश्कार हैदर नकवी, कोषाध्यक्ष खुर्शीद मेहदी तथा सचिव रईस रिजवी छब्बन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व सचिव ने दिया इस्तीफा, कमेटी गठन पर उठाए सवाल
इस बीच हुसैनी मिशन के पूर्व सचिव मोहम्मद राशिद ने बताया कि उन्होंने संगठन की सदस्यता और पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई कमेटी के गठन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि समिति के गठन का तरीका उचित नहीं रहा। हालांकि, हुसैनी मिशन की ओर से मोहर्रम के सभी धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां जारी हैं। आने वाले दिनों में मजलिसों और जुलूसों के विस्तृत कार्यक्रम की भी घोषणा की जाएगी।

Share This Article