चाईबासा में नो एंट्री लागू करने की मांग को लेकर वार्ता विफल

चाईबासा में नो एंट्री लागू करने की मांग को लेकर वार्ता विफल

Johar News Times
1 Min Read

सोमवार की सुबह आंदोलनकारी सीएम आवास घेराव के लिए रांची रवाना,

चाईबासा शहर में नो एंट्री लागू करने की मांग को लेकर रविवार को चाईबासा से पदयात्रा करते हुए रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए निकले आंदोलनकारियों और प्रशासन के बीच बीती रात करीब 12 बजे तक वार्ता चली।

बताया गया कि एक दर्जन पदाधिकारियों के साथ लगभग दो घंटे तक वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका और वार्ता विफल हो गई। आंदोलनकारियों की मांग थी कि जिले के उपायुक्त मनीष कुमार स्वयं वार्ता में शामिल होकर समस्याओं का समाधान करें। हालांकि उपायुक्त के वार्ता में शामिल नहीं होने के कारण बातचीत बेनतीजा रही।
वार्ता विफल होने के बाद आंदोलनकारियों ने सोमवार सुबह करीब छह बजे चक्रधरपुर से अपनी पदयात्रा पुनः शुरू कर दी और मुख्यमंत्री आवास घेराव के उद्देश्य से रांची की ओर रवाना हो गए।

Share This Article