23 से 28 मई तक SBI बैंक ब्रांच सेवाएं प्रभावित, वीकेंड, हड़ताल और बकरीद छुट्टियों से लगातार 6 दिन बंद रहने की आशंका

23 से 28 मई तक SBI बैंक ब्रांच सेवाएं प्रभावित, वीकेंड, हड़ताल और बकरीद छुट्टियों से लगातार 6 दिन बंद रहने की आशंका

Johar News Times
3 Min Read

आज निपटा लें जरूरी बैंकिंग काम

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने ब्रांच से जुड़े जरूरी काम 22 मई (शुक्रवार) तक ही निपटा लें, क्योंकि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रह सकता है।

6 दिन तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की वजह
बैंक ब्रांचों के बंद रहने या सीमित कामकाज की मुख्य वजहें तीन हैं—

  • वीकेंड की छुट्टियां: 23 मई को चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल: ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने 25 और 26 मई (सोमवार-मंगलवार) को देशभर में दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है।
  • बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टियां: आरबीआई की छुट्टियों के अनुसार 27 मई को कई राज्यों में बकरीद की छुट्टी रहेगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में 28 मई को भी बैंक बंद रह सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में 27 और 28 मई दोनों दिन बैंक बंद रहने की संभावना है।

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
इन सभी संभावित बंदी के दौरान SBI की डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग चालू रहेंगी, लेकिन शाखा आधारित कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

हड़ताल की वजह और कर्मचारियों की मांगें
SBI स्टाफ फेडरेशन ने कुल 16 प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। इनमें प्रमुख मांगें हैं—

  • स्थायी भर्तियां (मेसेंजर्स और आर्म्ड गार्ड्स)
  • NPS में पेंशन फंड मैनेजर चुनने की सुविधा
  • आउटसोर्सिंग पर रोक
  • पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति
  • वेतन और सुविधाओं में समानता
  • करियर ग्रोथ और प्रमोशन नीतियों में सुधार
  • मेडिकल और पेंशन स्कीम में बदलाव
  • HRMS सिस्टम की समस्याओं का समाधान
  • PF ट्रस्ट में कर्मचारियों की भागीदारी
  • क्रॉस-सेलिंग दबाव को रोकना

ग्राहकों पर संभावित असर
हड़ताल की स्थिति में बैंक शाखाओं में कैश ट्रांजेक्शन, चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट और अन्य काउंटर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी जरूरी बैंकिंग कार्य को समय रहते पूरा कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Share This Article