पुडुचेरी में फिर एनडीए सरकार, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में एन. रंगासामी ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

पुडुचेरी में फिर एनडीए सरकार, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में एन. रंगासामी ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Johar News Times
2 Min Read

पुडुचेरी : पुडुचेरी में एक बार फिर एनडीए सरकार का गठन हो गया है। बुधवार को एन. रंगासामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर कार्यभार संभाल लिया। उन्हें पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी को “सिंगापुर की तरह विकसित” करने की दिशा में सरकार तेजी से काम करेगी और सभी जनहित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

भाजपा नेता ए. नमस्सिवयम ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी योजनाओं को जारी रखने के साथ-साथ नई विकास योजनाएं भी शुरू करेगी। साथ ही विभागों का बंटवारा जल्द किए जाने की बात कही गई है।

एन. रंगासामी चौथी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने हैं। उनकी पार्टी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस ने भाजपा गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। 30 सदस्यीय पुडुचेरी विधानसभा में एनडीए गठबंधन ने बहुमत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी है। चुनाव परिणामों में एनआर कांग्रेस को 12 सीटें और भाजपा को 4 सीटें मिली थीं। वहीं द्रविड़ मुनेत्र कड़गम को 5 सीटें, कांग्रेस को 1 सीट और तमिलगा वेट्री कड़गम को 2 सीटें मिली थीं। सरकार गठन के बाद अब पुडुचेरी में विकास, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं को लेकर नई योजनाओं पर फोकस रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article