जमशेदपुर में GAIL की नई पहल: PNG कनेक्शन रजिस्ट्रेशन के लिए उपभोक्ता-मित्र ऑफर शुरू

जमशेदपुर में GAIL की नई पहल: PNG कनेक्शन रजिस्ट्रेशन के लिए उपभोक्ता-मित्र ऑफर शुरू

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। GAIL जमशेदपुर सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) ने घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के पंजीकरण को तेज करने के लिए कई उपभोक्ता-मित्र और आकर्षक योजनाओं की घोषणा की है। यह पहल उन इलाकों में लागू की जा रही है जहां पहले से PNG पाइपलाइन नेटवर्क मौजूद है, जिनमें सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, टेल्को और एग्रीको जैसे क्षेत्र शामिल हैं। कंपनी का उद्देश्य शहर में PNG कनेक्टिविटी का विस्तार कर अधिक से अधिक घरों को सुरक्षित, स्वच्छ, प्रदूषण-मुक्त और किफायती ईंधन प्रणाली से जोड़ना है।

नए ऑफर और बदलाव

नई योजना के तहत 30 जून 2026 तक पंजीकरण करने वाले उपभोक्ताओं को पहले गैस बिल पर 500 रुपये की छूट दी जाएगी। पहले जो 500 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट एडवांस में देना पड़ता था, उसे अब पहले बिल में जोड़ दिया गया है, जिससे कनेक्शन प्रक्रिया सरल हो गई है।इसके अलावा किरायेदारों के लिए भी राहत दी गई है। अब मकान मालिक की NOC की जगह केवल हलफनामा (Affidavit) देकर कनेक्शन लिया जा सकेगा।

PNG के फायदे और नेटवर्क विस्तार

PNG को 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति, सुरक्षित उपयोग, कम खर्च और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन के रूप में बताया गया है। इससे सिलेंडर की झंझट खत्म होती है और रसोई सुरक्षा भी बढ़ती है। GAIL वर्तमान में जमशेदपुर में लगभग 11,000 घरों तक PNG आपूर्ति कर रही है। साथ ही करीब 80 होटल-रेस्टोरेंट और टाटा स्टील, टाटा मोटर्स जैसे बड़े उद्योगों को भी गैस सप्लाई दी जा रही है। इसके अलावा शहर में 16 CNG स्टेशनों का संचालन भी किया जा रहा है।

रजिस्ट्रेशन सुविधा

GAIL के जनरल मैनेजर और जीए इन-चार्ज गौरी शंकर मिश्रा ने नागरिकों से इन ऑफर्स का लाभ लेने और PNG से जुड़ने की अपील की है। पंजीकरण के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-123-121111 या 94711 81149 पर संपर्क किया जा सकता है, साथ ही बिष्टुपुर स्थित जीवन प्रकाश बिल्डिंग कार्यालय में भी आवेदन किया जा सकता है।

Share This Article