भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोमवार को देवघर पहुंचकर विपक्षी दलों, इंडी गठबंधन और आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर तीखा हमला बोला। देवघर एम्स के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद ने देवघर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष की राजनीति पर कई गंभीर आरोप लगाए।
‘वोट बैंक के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर बना रहा विपक्ष’
सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्षी दलों पर देश की सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल वोट बैंक की घटिया राजनीति के तहत बांग्लादेशियों को भारत का वोटर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। एसआईआर के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा:
“एसआईआर को लेकर विपक्षी दल एकजुट होकर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनकी इस मंशा को कभी सफल नहीं होने देगी। कुछ दल अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देने का खेल खेल रहे हैं।”
ममता बनर्जी और बंगाल की राजनीति पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में भी इसी तरह की तुष्टिकरण की राजनीति की गई थी, जिसका अंजाम वहाँ की जनता भुगत रही है। उन्होंने हाल ही में हुए पुनर्मतदान का हवाला देते हुए दावा किया कि भाजपा वहाँ डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीती है, जो यह साबित करता है कि जनता अब इस तरह की राजनीति को नकार चुकी है।
रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर निशिकांत दुबे भड़क गए। उन्होंने कांग्रेस पर कड़ा कटाक्ष करते हुए कहा कि अब देश में राहुल गांधी की बातों को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। उन्होंने तंज कसा कि सोनिया गांधी को अब राहुल गांधी का इलाज कराना चाहिए।
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर भी भाजपा सांसद ने बड़ा दावा ठोक दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों ही सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत होगी। हालांकि, उन्होंने इस रणनीति पर ज्यादा विस्तार से बोलने से परहेज किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि राज्य के विधायक और स्थानीय दलों के नेता अब
