जमशेदपुर: ईंधन की महंगाई की मार, टूर एंड ट्रेवल्स कंपनियों ने बढ़ाया किराया; रांची और कोलकाता जाना हुआ महंगा

महंगे तेल का चौतरफा प्रहार; जमशेदपुर में अब रांची-कोलकाता का सफर तोड़ेगा आम जनता की जेब।

Johar News Times
2 Min Read

पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों का सीधा असर अब आम जनता की जेब और टूर एंड ट्रेवल्स कारोबार पर दिखने लगा है। ईंधन महंगा होने के बाद जमशेदपुर की प्रमुख ट्रैवल एजेंसियों ने कार किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है। शहर से रांची एयरपोर्ट, कोलकाता, धनबाद और बोकारो समेत कई रूटों पर यात्रा करने के लिए अब यात्रियों को अधिक जेब ढीली करनी होगी।

केदारनाथ ट्रैवल एंड टूरिज्म कंपनी समेत कई अन्य एजेंसियों ने नया किराया चार्ट जारी कर दिया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

प्रति किलोमीटर के हिसाब से नई दरें

अब अगर आप दूरी के हिसाब से गाड़ी बुक करते हैं, तो आपको निम्नलिखित नई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा (टोल टैक्स यात्रियों को अलग से देना होगा):

वाहन का प्रकारनया किराया (प्रति किमी)
डिजायर ₹11
अर्टिगा₹13
इनोवा ₹16
इनोवा क्रिस्टा ₹18

रूट वाइज नया किराया चार्ट

ट्रैवल एजेंसियों द्वारा अलग-अलग प्रमुख रूटों और गंतव्यों के लिए तय किया गया नया फिक्स किराया इस प्रकार है:

1. जमशेदपुर से रांची एयरपोर्ट

  • डिजायर: ₹2,000
  • अर्टिगा: ₹2,500
  • इनोवा: ₹3,000
  • इनोवा क्रिस्टा: ₹3,500

2. जमशेदपुर से कोलकाता रूट

  • डिजायर: ₹6,500
  • अर्टिगा: ₹7,500
  • इनोवा: ₹8,500
  • इनोवा क्रिस्टा: ₹9,500

3. टाटा रेलवे स्टेशन से अन्य शहर

गंतव्य डिजायर का किरायाअर्टिगा का किराया
टाटा से रांची₹1,899₹2,499
टाटा से धनबाद₹3,199₹3,599
टाटा से बोकारो₹2,699₹3,199
टाटा से पुरुलिया₹2,499₹2,799

‘किराया बढ़ाना मजबूरी’ — ट्रेवल्स एजेंसियां

इस बढ़ोतरी को लेकर ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतों और गाड़ियों के परिचालन लागत में इजाफे के कारण किराए में संशोधन करना बेहद जरूरी हो गया था। इसके बिना व्यवसाय चलाना मुश्किल हो रहा था। दूसरी तरफ, अचानक बढ़े इस किराए के कारण आम यात्रियों पर सफर का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

Share This Article