चाईबासा, अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने रचा इतिहास, स्टेट बार काउंसिल चुनाव में लगातार तीसरी जीत

चाईबासा, अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने रचा इतिहास, स्टेट बार काउंसिल चुनाव में लगातार तीसरी जीत

Johar News Times
1 Min Read

पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस हैट्रिक जीत पर जिला बार एसोसिएशन में जश्न का माहौल देखा गया।

शुक्रवार को बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और अनिल कुमार महतो के आगमन पर उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अनिल कुमार महतो ने कहा कि वे पहले की तरह अधिवक्ताओं के हित में कार्य करते रहेंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू सहित कई वरिष्ठ और युवा अधिवक्ता मौजूद रहे, जिन्होंने उनकी जीत को पूरे अधिवक्ता समाज की उपलब्धि बताया।

Share This Article