CBSE 12वीं के अंकों की होगी दोबारा जांच, रांची के चार स्कूल बने विशेष मूल्यांकन केंद्र

CBSE 12वीं के अंकों की होगी दोबारा जांच, रांची के चार स्कूल बने विशेष मूल्यांकन केंद्र

Johar News Times
1 Min Read

रांची: सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के अंकों के सत्यापन और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए रांची के चार स्कूलों को विशेष मूल्यांकन केंद्र बनाया है। इनमें डीपीएस, केरली स्कूल, डीएवी हेहल और सरला बिरला पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

बोर्ड ने प्रत्येक केंद्र पर कम से कम 50 कंप्यूटर और हाई-स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, क्योंकि सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएगी। मूल्यांकन कार्य के लिए हर केंद्र पर विभिन्न विषयों के कम से कम 40 शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संख्या बढ़ाई जा सकती है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद दो शिक्षकों द्वारा क्रॉस-चेकिंग भी की जाएगी, ताकि अंकों या मूल्यांकन संबंधी त्रुटियों की संभावना कम हो सके।

गोपनीयता बनाए रखने के लिए मूल्यांकन कार्य में शामिल शिक्षकों को केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं पूरी प्रक्रिया की निगरानी सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय का अधिकृत अधिकारी करेगा। बोर्ड का मानना है कि नई व्यवस्था से विद्यार्थियों को निष्पक्ष मूल्यांकन का भरोसा मिलेगा, शिकायतों का त्वरित समाधान होगा और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और मजबूत होगी।

Share This Article