लद्दाख में सेना के चीता हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, मेजर जनरल सचिन मेहता समेत सभी सुरक्षित

लद्दाख में सेना के चीता हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, मेजर जनरल सचिन मेहता समेत सभी सुरक्षित

Johar News Times
1 Min Read

लद्दाख के तांगसे इलाके में भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हो गई, जिसमें हेलीकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डिवीजन कमांडर मेजर जनरल सचिन मेहता और दो पायलट घायल हुए, हालांकि सेना अधिकारियों के अनुसार सभी की हालत स्थिर है और वे सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद मेजर जनरल सचिन मेहता और पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। इसके बाद मेजर जनरल ने पायलट के साथ सेल्फी भी ली, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल सेना की तकनीकी टीम दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share This Article