IPL 2026: 10वीं-12वीं टॉपर्स को मिलेगा लाइव मैच देखने का मौका, सरकार उठाएगी पूरा खर्च

IPL 2026: 10वीं-12वीं टॉपर्स को मिलेगा लाइव मैच देखने का मौका, सरकार उठाएगी पूरा खर्च

Johar News Times
2 Min Read

छत्तीसगढ़ सरकार ने मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए खास पहल की है। 10वीं और 12वीं के मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को 10 मई को नवा रायपुर में होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग मैच लाइव देखने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान टिकट, खाने-पीने और आने-जाने की पूरी व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।

चयनित विद्यार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। सभी छात्रों को 10 मई की सुबह 10 बजे SCERT रायपुर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हर छात्र के साथ एक शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

आदेश के अनुसार, संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्टेडियम तक सुरक्षित पहुंचाने और वापस लाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जनसंपर्क विभाग के संचालक को मैच के टिकट की व्यवस्था करने और SCERT रायपुर के संचालक को भोजन व ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से मैच होगा। जानकारी के मुताबिक, दोनों टीमें 8 मई को ही नवा रायपुर पहुंचकर अभ्यास करेंगी।

Share This Article