जमशेदपुर में भीषण गर्मी का अलर्ट: 48 घंटों में 8 डिग्री बढ़ेगा पारा, कई स्कूलों ने बदला समय

Johar News Times
3 Min Read

जमशेदपुर: लौहनगरी में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश लोगों को बेहाल करने लगी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों में शहर के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की भारी बढ़ोतरी होने की आशंका है। सोमवार तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव

दोपहर की तेज धूप और लू (Heatwave) से बच्चों को बचाने के लिए जमशेदपुर के कई प्रमुख प्राइवेट स्कूलों ने सोमवार से अपनी क्लास के समय में बदलाव किया है।

प्रमुख स्कूलों का नया समय तालिका:

स्कूल का नामनया समय
श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुरसुबह 6:30 से 11:45 बजे
लोयोला स्कूल, टेल्कोसुबह 6:30 से 11:55 बजे
गुलमोहर हाईस्कूल, टेल्कोसुबह 6:30 से 12:30 बजे
सेंट जॉन्स हाईस्कूल, जुगसलाईसुबह 6:35 से 11:55 बजे
केरल समाजम मॉडल स्कूलसुबह 6:20 से 12:15 बजे
जेपीएस, बारीडीहसुबह 6:50 से 11:40 बजे
हिलटॉप स्कूल, टेल्कोसुबह 6:50 से 12:30 बजे
विवेक विद्यालय, छोटा गोविंदपुरसुबह 6:30 से 11:30 बजे

अगले 6 दिनों का मौसम पूर्वानुमान (18 से 23 अप्रैल)

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी का सितम जारी रहेगा:

  • 18 अप्रैल: आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 26°C।
  • 19 अप्रैल: गर्मी और बढ़ेगी, अधिकतम तापमान 44°C तक पहुंचने के आसार।
  • 20 अप्रैल: हीटवेव (लू) की चेतावनी। तापमान 44°C और न्यूनतम 28°C रहेगा।
  • 21-22 अप्रैल: आंशिक बादल छा सकते हैं, जिससे गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। तापमान 42°C के आसपास बना रहेगा।
  • 23 अप्रैल: आसमान फिर साफ होगा और तेज धूप खिलेगी।

सावधान: रात का तापमान भी सामान्य से अधिक

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन अब इसमें तेजी से उछाल आ रहा है। रात का तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक (26.0°C) दर्ज किया गया है। हवा में नमी कम होने के कारण लू का असर ज्यादा महसूस होगा। हालांकि, शाम को बादल छाने के साथ आंशिक बारिश की हल्की संभावना भी जताई गई है।


ताजातरीन खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

Share This Article