पश्चिमी सिंहभूम जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से सदर अस्पताल, चाईबासा स्थित रक्त अधिकोष (ब्लड बैंक) को विधिवत लाइसेंस मिल गया है। इसे जिले को ‘रक्त-युक्त जिला’ बनाने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लाइसेंस मिलने के बाद अब गर्भवती महिलाओं, सड़क दुर्घटना के घायलों, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया जैसे गंभीर मरीजों को आपात स्थिति में जिले में ही तत्काल सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे पहले लोगों को रक्त के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर रहना पड़ता था, जो अब खत्म होगी सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने बताया कि अब रक्त संग्रहण, जांच, भंडारण और वितरण का कार्य पूरी तरह निर्धारित मानकों के अनुसार होगा। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने सदर अस्पताल प्रबंधन और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया है।
Related News
