मनरेगा में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, ई-केवाईसी और फेस ऑथेंटिकेशन में तेजी लाने का निर्देश

मनरेगा में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, ई-केवाईसी और फेस ऑथेंटिकेशन में तेजी लाने का निर्देश

Johar News Times
1 Min Read

रांची: झारखंड के मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उप विकास आयुक्तों (डीडीसी) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मनरेगा योजनाओं की प्रगति, ई-केवाईसी, एनएमएमएस के तहत फेस ऑथेंटिकेशन और सीपीग्राम्स में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई।

आयुक्त ने जॉब कार्डधारियों के ई-केवाईसी सत्यापन और मनरेगा मजदूरों के फेस ऑथेंटिकेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़े तथा वास्तविक लाभुकों तक लाभ पहुंच सके।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से योजनाओं का संचालन प्रभावित न हो। साथ ही सीपीग्राम्स में लंबित शिकायतों के त्वरित निष्पादन और सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में जिलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, नियमित निगरानी और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Share This Article