सरायकेला पुलिस में फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

सरायकेला पुलिस में फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

Johar News Times
1 Min Read

सरायकेला : जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आदित्यपुर और गम्हरिया थाना क्षेत्रों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार अंजनी कुमार सिंह को आदित्यपुर थाना का प्रभारी और संजय प्रसाद को गम्हरिया थाना की कमान सौंपी गई है। पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आदित्यपुर और गम्हरिया जिले के सबसे व्यस्त और संवेदनशील थाना क्षेत्रों में शामिल हैं। औद्योगिक नगरी आदित्यपुर और तेजी से विकसित हो रहे गम्हरिया क्षेत्र में नए थाना प्रभारियों के सामने अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अहम जिम्मेदारी होगी। पुलिस अधीक्षक के इस फैसले से जनता और विभाग को बेहतर समन्वय, लंबित मामलों के निष्पादन, अपराधियों पर कार्रवाई और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर सकारात्मक उम्मीदें हैं। हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच हुए इस बदलाव को पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और जवाबदेही लाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article