जमशेदपुर में पुरानी रंजिश पर बवाल, मारपीट के बाद तीन राउंड फायरिंग

जमशेदपुर में पुरानी रंजिश पर बवाल, मारपीट के बाद तीन राउंड फायरिंग

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर स्थित बिहारी बस्ती में बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। मामले में रामजनम नगर निवासी समीर नाग ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, समीर नाग अपने दोस्तों सन्नी गुप्ता और विकास तांती के साथ मरीन ड्राइव हाईवे के नीचे शौचालय के पास खड़ा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

समीर नाग का आरोप है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। वहीं उसके दोनों साथी भी घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के बाद आसू कर्मकार ने जान से मारने की नीयत से तीन राउंड फायरिंग की। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी और तीनों युवक मौके से भागकर बच निकले। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। कदमा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article