शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा: CM ने गृह और ऊर्जा विभाग अपने पास रखे, स्वपन दासगुप्ता बने नए वित्त मंत्री

"शुभेंदु का 'सुपर गेम': गृह और ऊर्जा जैसे महा-मंत्रालय अपने पास रख विपक्ष को दिया बड़ा संदेश!"

Johar News Times
3 Min Read

पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक दस दिन बाद, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रियों के बीच विभागों का अंतिम रूप से बंटवारा कर दिया है। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री ने राज्य के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभागों को अपने पास ही रखने का फैसला किया है, जबकि कई वरिष्ठ नेताओं को अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री के पास रहेंगे ये महा-विभाग

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गृह, भूमि एवं भूमि सुधार, शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास, ऊर्जा , सूचना एवं सांस्कृतिक मामले, और कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास रखे हैं। इसके अलावा, जो विभाग किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, वे भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे।

स्वपन दासगुप्ता को मिला वित्त, दिलीप घोष को ग्रामीण विकास

  • पत्रकार से राजनेता बने स्वपन दासगुप्ता को राज्य का नया वित्त मंत्री बनाया गया है।
  • पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष को पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा कृषि विपणन विभाग की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
  • उन्हें उत्तर बंगाल विकास तथा जल संसाधन जांच एवं विकास मंत्रालय सौंपा गया है।

कैबिनेट मंत्रियों के विभागों की पूरी सूची:

मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, अन्य प्रमुख कैबिनेट मंत्रियों को निम्नलिखित विभाग सौंपे गए हैं:

  • तापस राय: उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम विभाग
  • डॉ. शरदवत मुखर्जी: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
  • जगन्नाथ चट्टोपाध्याय: उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास
  • दीपक बर्मन: स्कूली शिक्षा, आवास तथा एमएसएमई एवं कपड़ा उद्योग
  • दूध कुमार मंडल: कृषि मंत्रालय
  • डॉ. शंकर घोष: संसदीय कार्य और पर्यटन विभाग
  • अर्जुन सिंह: श्रम एवं परिवहन विभाग
  • अग्निमित्रा पॉल: शहरी विकास एवं नगरपालिका मामले
  • मनोज कुमार उरांव: वन एवं पर्यावरण
  • अशोक कीर्तनिया: खाद्य एवं आपूर्ति, सहकारिता
  • क्षुदीराम टुडू: आदिवासी विकास, अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा
  • गौरी शंकर घोष: पिछड़ा वर्ग कल्याण, जन शिक्षा विस्तार एवं पुस्तकालय सेवाएं
  • डॉ. कल्याण चक्रवर्ती: आईटी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं बागवानी
  • अरूप कुमार दास: सिंचाई एवं जलमार्ग
  • डॉ. अजय कुमार पोद्दार: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण

इन्हें मिला स्वतंत्र प्रभार

  • मालती रावा राय: महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, स्वयं सहायता समूह एवं स्वरोजगार।
  • डॉ. इंद्रनील खान: युवा सेवाएं एवं खेल तथा उपभोक्ता मामले।
  • राजेश महता: पशु संसाधन विकास एवं मत्स्य पालन विभाग।

41 सदस्यों की हुई नई मंत्रिपरिषद

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को केवल पांच मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। इसके बाद 1 जून को कैबिनेट का बड़ा विस्तार किया गया, जिसमें 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल आर. एन. रवि ने राजभवन में सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इस विस्तार के बाद अब पश्चिम बंगाल मंत्रिपरिषद में कुल सदस्यों की संख्या 41 हो गई है।

Share This Article