घाटशिला में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मैट्रिक-इंटर टॉपर्स व संथाली टैलेंट सर्च प्रतिभागी हुए सम्मानित

घाटशिला में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मैट्रिक-इंटर टॉपर्स व संथाली टैलेंट सर्च प्रतिभागी हुए सम्मानित

Johar News Times
1 Min Read

घाटशिला: बाबा तिलका मांझी मेमोरियल आंकड़ा फूल्डूंगरी में द फाउंडेशन ऑफ रुर्बन डेवलपमेंट (एफआरडी ट्रस्ट) के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान सह शिक्षा परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं, संथाली टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के प्रतिभागियों तथा ओल चिकी लिपि के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा परामर्शदाता के रूप में अंकित चंपा मुर्मू, सागुन सोरेन तथा आर.डी. टुडू ने छात्रों को उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं समाज के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को एफआरडी ट्रस्ट की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया। संथाली टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए। साथ ही संथाली भाषा एवं ओल चिकी लिपि के प्रचार-प्रसार में सक्रिय शिक्षकों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में संस्था के अध्यक्ष रामचंद्र सोरेन, कोषाध्यक्ष मंगल टुडू, सचिव रंजीत हेम्ब्रम समेत कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article