रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद-विधायकों संग करेंगे मंथन; संगठनात्मक रणनीति पर होगी चर्चा

रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद-विधायकों संग करेंगे मंथन; संगठनात्मक रणनीति पर होगी चर्चा

Johar News Times
2 Min Read

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रांची पहुंचने के बाद उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह के बाद उनका दिनभर का व्यस्त कार्यक्रम शुरू हुआ।

सांसदों-विधायकों के साथ अहम बैठक

दौरे के दौरान नितिन नवीन पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ विशेष बैठक करेंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद वे प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर संगठन को और मजबूत बनाने तथा भविष्य की कार्ययोजना पर मंथन करेंगे।

प्रबुद्धजनों से भी करेंगे संवाद

अपने दौरे के अंतिम कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य प्रबुद्ध नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे। भाजपा नेतृत्व इस दौरे को झारखंड में संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मान रहा है।

Share This Article