सरायकेला-खरसावां: झारखंड आंदोलनकारियों को मिलने वाली सम्मान राशि के भुगतान में छह माह की देरी को लेकर आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से मुलाकात कर जल्द भुगतान की मांग की। उन्होंने सम्मान राशि का नियमित रूप से प्रतिमाह भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
झारखंड आंदोलनकारी मंच के संयोजक धनपति सरदार ने कहा कि राज्य के अन्य जिलों में आंदोलनकारियों को सम्मान राशि समय पर मिल रही है, लेकिन सरायकेला-खरसावां जिले में पिछले छह महीनों से भुगतान लंबित है। उन्होंने बताया कि मई माह में भी मंच की ओर से हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन देकर भुगतान की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन से अविलंब सम्मान राशि जारी करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो जिले के आंदोलनकारी जिला मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे।
डीसी को ज्ञापन सौंपने वालों में लाभो महतो, सारथी मुर्मु, सुखलाल हेंब्रम, वीरेंद्र पाडेया, राजकिशोर लोहरा, पुलक सतपथी, हरिचरण पाडेया, वनमाली कुदादा, सुकलाल ईचागुटु, जन्मजय मांझी समेत कई आंदोलनकारी शामिल थे।
