प्रांतीय कबड्डी में चमकीं खलारी की बेटियाँ, सरस्वती विद्या मंदिर करकट्टा को मिला राज्य में तीसरा स्थान

खलारी की बेटियों का राज्य स्तर पर जलवा, कबड्डी में लहराया परचम।

Johar News Times
1 Min Read

विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित प्रांतीय समूह खेल प्रतियोगिता में खलारी की बेटियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। पंडित बागेश्वरी पांडे सरस्वती विद्या मंदिर, देव नगर में बीते 21 और 22 मई, 2026 को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के कबड्डी इवेंट में सरस्वती विद्या मंदिर, करकट्टा की टीम ने पूरे झारखंड प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

छात्राओं की इस राज्य स्तरीय उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार और स्थानीय खेल प्रेमियों में भारी उत्साह और आनंद का माहौल है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर स्थानीय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य शालिग्राम सिंह ने विजेता टीम की बहनों को बधाई दी है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी इन बेटियों ने राज्य स्तर पर जो मुकाम हासिल किया है, वह बेहद सराहनीय है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।

Share This Article