रांची : झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार अहले सुबह दून टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना चेशायर होम स्थित दून टेंट हाउस के बड़े गोदाम में हुई, जहां टेंट, सजावट और कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में सामान रखा गया था।
आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और गोदाम में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दून टेंट हाउस रांची का चर्चित टेंट व्यवसाय है और चेशायर होम स्थित इसका गोदाम शहर के बड़े गोदामों में गिना जाता है।
ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेवसाइट, पोर्टल न्यूज को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com
