गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर एक अलग ही स्वरूप में नजर आया। प्रखंड विकास पदाधिकारी -सह-अंचल अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में पूरे कार्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की खास बात यह रही कि खुद बीडीओ ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की शुरुआत की, जिसे देख कार्यालय के अन्य कर्मी भी पूरे उत्साह के साथ श्रमदान में जुट गए।
सुबह से शुरू हुआ यह अभियान करीब दो घंटे तक चला। इस दौरान बीडीओ पवन कुमार के साथ प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पर्यवेक्षक , सहायक और अन्य कर्मियों ने मिलकर कार्यालय परिसर की सूरत बदल दी। कर्मियों ने मिलकर परिसर में उगी लंबी जंगली घास और झाड़ियों को काटा और बिखरे हुए कचरे को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर निस्तारित किया।
सफाई के उपरांत कर्मियों को संबोधित करते हुए बीडीओ पवन कुमार ने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे कार्यक्षमता और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है। उन्होंने कर्मियों को अपने कार्यस्थल पर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने की शपथ दिलाई।
- सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता के प्रति जवाबदेही तय करना।
- समाज में स्वच्छता का संदेश पहुँचाना और लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित करना।
- कार्यालय आने वाले आम नागरिकों के लिए एक स्वस्थ और सुंदर वातावरण तैयार करना।
अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com
