जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित दुःखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड स्थित शनिदेव मंदिर में 16 मई शनिवार को झारखंड शनि शांति यज्ञ एवं हवन का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम का संचालन दामोदर शनि बाबा के नेतृत्व में किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार अमावस्या के शुभ अवसर पर सुबह 8 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन शुरू होगा, जो शाम 6:30 बजे तक चलेगा। वहीं शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक विशेष नागरिकों द्वारा विशेष हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 11 बजे से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी शुरू होगा।
मंगलवार को मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में दामोदर शनि बाबा ने बताया कि शाम 7 बजे से 11 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। इस दौरान स्थानीय भजन गायक मनोज पारिक अपनी टीम के साथ भक्तिमय प्रस्तुति देंगे। पूजा-अर्चना के सभी कार्यक्रम पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में 11 पंडितों द्वारा संपन्न कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आयोजन के पहले दिन 15 मई शुक्रवार की शाम महिलाओं द्वारा शिव चर्चा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Arjun Munda, सांसद Vidyut Varan Mahato, विधायक Saryu Roy, विधायक Mangal Kalindi तथा पूर्व विधायक Menaka Sardar समेत कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

