रांची, 27 मई:
Ranchi में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के उस बयान को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें उन्होंने दिल्ली के जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के लिए “वनवासी” शब्द का इस्तेमाल किया था। इस बयान के विरोध में कई आदिवासी और सामाजिक संगठनों ने राजधानी में मार्च निकालकर जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने Jaipal Singh Munda Stadium से विरोध मार्च की शुरुआत की। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए लोग शहीद चौक होते हुए Albert Ekka Chowk पहुंचे, जहां गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान “आदिवासी पहचान बचाओ” और “हमारी संस्कृति का सम्मान करो” जैसे नारे लगाए गए।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी अलग सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक पहचान है, जिसे “वनवासी” शब्द से सीमित नहीं किया जा सकता। नेताओं का आरोप था कि इस तरह के शब्दों के जरिए आदिवासी अस्मिता को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

प्रदर्शन में शामिल संगठनों ने सरना धर्म कोड की मांग को भी दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि जब भी आदिवासी समाज अपनी धार्मिक पहचान को लेकर आवाज उठाता है, तब सरकार स्पष्ट जवाब देने से बचती नजर आती है।
इस आंदोलन में केंद्रीय सरना समिति, आदिवासी जनपरिषद समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। Ajay Tirkey, Prem Shahi Munda सहित कई नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज अपनी पहचान और अधिकारों को लेकर संघर्ष जारी रखेगा।
हालांकि, दिल्ली में आयोजित जनजातीय समागम में अमित शाह ने आदिवासी समाज की संस्कृति, जंगल और परंपराओं की भी सराहना की थी।
हर अपडेट के लिये जुड़े रहे हमारे न्यूज पोर्टल joharnewstimes.com के साथ।
