गिरिडीह में बीच नदी में फंसी थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी, जेसीबी से हुआ रेस्क्यू

गिरिडीह में बीच नदी में फंसी थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी, जेसीबी से हुआ रेस्क्यू

Johar News Times
1 Min Read

गिरिडीह: जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी बीच नदी में फंस गई। बताया जा रहा है कि पुल मौजूद होने के बावजूद वाहन को नदी के रास्ते उतारने के कारण यह स्थिति बनी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को नदी से बाहर निकाला गया। इस पूरी घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि जब पुल उपलब्ध था तो सरकारी वाहन को नदी के रास्ते क्यों ले जाया गया। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share This Article