CNG-PNG उपभोक्ताओं को झटका, मुंबई में फिर बढ़े दाम

CNG-PNG उपभोक्ताओं को झटका, मुंबई में फिर बढ़े दाम

Johar News Times
2 Min Read

नई दिल्ली/मुंबई: सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की दर में 52 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है। नई दरों के लागू होने के बाद मुंबई महानगर क्षेत्र में सीएनजी का मूल्य 86 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।

कंपनी के अनुसार वैश्विक तनाव, आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और रुपये की कमजोरी के कारण गैस खरीद लागत बढ़ी है। इसी वजह से कीमतों में संशोधन किया गया है। यह मई महीने में दूसरी बार है जब मुंबई में सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 14 मई को भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं पीएनजी दरों में वृद्धि का असर करीब 31 लाख घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम

  • दिल्ली : 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम
  • नोएडा : 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम
  • गाजियाबाद : 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम
  • मेरठ : 91.58 रुपये प्रति किलोग्राम
  • कानपुर : 94.42 रुपये प्रति किलोग्राम
  • हमीरपुर : 94.42 रुपये प्रति किलोग्राम
  • अजमेर : 92.44 रुपये प्रति किलोग्राम

उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर में भी हाल के दिनों में सीएनजी कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की जा चुकी है।

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि मई महीने के दौरान ईंधन कीमतों में कई बार वृद्धि हो चुकी है और कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है।

Share This Article