सामंथा रुथ प्रभु, 100 करोड़ की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में

सामंथा वर्ष 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा' के चर्चित गीत 'ऊ अंटावा' को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं।

Johar News Times
2 Min Read

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी नई फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। 19 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। फिल्म की सफलता के साथ-साथ सामंथा एक बार फिर अपनी संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु की कुल संपत्ति करीब 100 करोड़ रुपये आंकी जाती है। अभिनेत्री एक फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए भी उनकी करोड़ों रुपये की कमाई होती है। बताया जाता है कि वह एक प्रायोजित इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 20 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

सामंथा के पास करोड़ों रुपये की लग्जरी संपत्तियां भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास समुद्र के किनारे स्थित करीब 15 करोड़ रुपये मूल्य का 3 बीएचके अपार्टमेंट और लगभग 8 करोड़ रुपये का एक आलीशान डुप्लेक्स है।

अभिनेत्री का कार कलेक्शन भी काफी शानदार है। उनके गैराज में पोर्श केमैन जीटी4, जगुआर एक्सएफ, ऑडी क्यू7 और मर्सिडीज बेंज जी63 एएमजी जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में बताई जाती है।

सामंथा वर्ष 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा’ के चर्चित गीत ‘ऊ अंटावा’ को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस विशेष गाने में प्रस्तुति देने के लिए उन्हें करीब 5 करोड़ रुपये की फीस मिली थी।

बता दें कि ‘मां इंति बंगारम’ में सामंथा के साथ दिगंत मनचले, गुलशन देवैया, गौतमी, श्रीमुखी और मंजूषा मुक्काविली जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है।

Share This Article