RTO की धीमी प्रक्रिया पर डीलरों की नाराजगी: जमशेदपुर में FADA बैठक, सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर। FADA की ओर से शहर में आयोजित बैठक में ऑटोमोबाइल डीलरों ने RTO प्रक्रियाओं में हो रही देरी पर चिंता जताई। बैठक में FADA अध्यक्ष साई गिरिधर और CEO दमन की मौजूदगी में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में डीलरों ने हिस्सा लिया।

डीलरों ने वाहन पंजीकरण, दस्तावेजीकरण और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी को प्रमुख समस्या बताया। उनका कहना था कि इन बाधाओं के कारण ग्राहकों को समय पर वाहन डिलीवरी देना मुश्किल हो रहा है, जिससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। बैठक में पूर्वी सिंहभूम के जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय कुमार भी अपनी टीम के साथ शामिल हुए। उन्होंने डीलरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्रक्रियाओं को सरल और तेज बनाने का आश्वासन दिया।

सड़क सुरक्षा पर भी फोकस

बैठक में सड़क सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। FADA ने स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने में डीलरों की भूमिका पर जोर दिया।

यह बैठक डीलरों और परिवहन विभाग के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में अहम पहल मानी जा रही है, जिससे कामकाज में सुधार के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और ग्राहक सेवा में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Share This Article