आरसीबी ने गुजरात को 92 रन से रौंदा, लगातार दूसरे आईपीएल फाइनल में बनाई जगह

आरसीबी ने गुजरात को 92 रन से रौंदा, लगातार दूसरे आईपीएल फाइनल में बनाई जगह

Johar News Times
2 Min Read

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर लगातार दूसरे सीजन फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने भी 43-43 रन का योगदान दिया।

गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन टीम आरसीबी को बड़े स्कोर से नहीं रोक सकी। 255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। आरसीबी के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

मैच की बड़ी बातें

  • आरसीबी लगातार दूसरे सीजन आईपीएल फाइनल में पहुंची।
  • रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी।
  • आरसीबी ने प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
  • गुजरात को अब क्वालिफायर-2 में फाइनल का दूसरा मौका मिलेगा।

अब गुजरात टाइटंस क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर विजेता से भिड़ेगी, जबकि एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।

Share This Article